पीएम जुमलों और जेटली ब्लॉगिंब में व्यस्त, अर्थव्यवस्था तहस नहस : येचुरी

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने अर्थव्यवस्था को बदहाली के दौर में बताते हुये मोदी सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पांच साल में अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया है.

येचुरी ने शुक्रवार को मोदी सरकार के चार लाख करोड़ रुपये के खर्च और कर्ज को छुपाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुये कहा कि वित्त मंत्री ब्लॉग लिखने में और प्रधानमंत्री मोदी जुमलेबाजी में व्यस्त हैं.

These are very serious cases of corruption involving the top most leaders of the BJP. The party that claims to be of chowkidars while Modi actively supports and protects such activities. If true, this calls for strictest action. https://t.co/InS289ANXZ
Sitaram Yechury (@SitaramYechury) March 22, 2019

येचूरी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पीएम मोदी व वित्त मंत्री अरुन जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि वित्त मंत्री ब्लॉगिंग में व्यस्त रहे और पीएम जुमले कसने में। सच तो यह है की भारत की अर्थव्यवस्था पिछले पांच सालों में पूरी तरह से तहस नहस कर दी गयी है। झूठ और धोखेबाज़ी का पुलिंदा है, इस सरकार का रिपोर्ट कार्ड, जैसा कि सीएजी ने भी कहा है।

येचुरी ने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले मोदी सरकार के प्रमुख फैसलों में नोटबंदी का जिक्र करते हुये कहा कि सरकार का यह फैसला काले धन को सफेद करने वाला साबित हुआ। उन्होंने इस बारे में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुये कहा कि नोटबंदी के बाद नकदी के प्रचलन में 19 प्रतिशत इजाफा हुआ है।

येचुरी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, रिजर्व बैंक के तमाम परामर्श को दरकिनार कर मोदी द्वारा की गयी नोटबंदी कालेधन को सफेद बनाने का जरिया साबित हुयी। हम सब जानते हैं कि नोटबंदी से किस तरह लोगों का जीवन और नौकरियां तबाह हुईं । और अब कैशलेस अर्थव्यवस्था का दावा भी जुमला ही साबित हुआ।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *