नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी नेता और ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने पाकिस्तान के बालाकोट में की गई भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि, मैं और अधिक जानना चाहूंगा जैसा कि मैंने समाचार पत्रों में पढ़ा है, हमने वास्तव में क्या हमला किया, हमने वास्तव में 300 लोगों को मार डाला? भारत के नागरिक के नाते मै ठगा हुआ महसूस कर रहा हूं जब कोई विदेशी न्यूज पेपर यह बता रहा है कि वहां कोई भी आतंकी मारा नहीं गया है।
Sam Pitroda,Indian Overseas Congress Chief on #airstrike: If you say 300 people were killed,we all need to know that ,all Indians need to know that. Then comes the global media which says nobody was killed,I look bad as an Indian citizen. https://t.co/TVUrwR5Q0a
ANI (@ANI) March 22, 2019
उन्होंने आगे कहा कि, एक नागरिक होने के कारण मुझे यह जानना का हक है और अगर मैं इसके बारे में पूछ रहा हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि राष्ट्रवादी नहीं हूं या इसका मतलब यह नहीं है कि मैं इस तरफ हूं या उस तरफ।
Sam Pitroda,Indian Overseas Congress Chief on BJP says PM Modi symbolizes strong Govt: India will have to decide, strong is not necessarily a good thing for democracy.Hitler was also very strong, all dictators are strong, Chinese leader is very strong, is that what India wants? pic.twitter.com/soF8teBTTb
ANI (@ANI) March 22, 2019
सैम पित्रोदा ने मुंबई हमले के बारे में कहा कि, 8 लोग (26/11 आतंकवादी) आते हैं और कुछ करते हैं, तो आप पूरे देश (पाकिस्तान) को दोषी नहीं कह सकते हैं। सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग आए ओर हमला किया, तो उनके राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को आतंकी ठहरना सही नहीं। मुझे इस पर विश्वास नहीं है।
#WATCH Sam Pitroda,Indian Overseas Congress Chief, says, 8 people(26/11 terrorists) come&do something, you dont jump on entire nation(Pakistan).Naive to assume that just because some people came &attacked,every citizen of that nation is to be blamed.I dont believe in that way pic.twitter.com/K66Ds4p3ke
ANI (@ANI) March 22, 2019
वहीं सैम पित्रोदा के बयान के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, विपक्ष बार-बार सेना का अपमान कर रहा है। भारत हमेशा अपनी सेना के साथ खड़ा है। मैं भारतीयों से अपील करना चाहूंगा कि वे विपक्ष के नेताओं से उनके बयानों पर सवाल करें। उनको यह बताएं कि 130 करोड़ भारतीय विपक्ष को उसकी ऐसी हरकतों के लिए ना तो माफ करेंगे और ना ही भूलेंगे। जनता माफ नहीं करेगी।
Opposition insults our forces time and again.
I appeal to my fellow Indians- question Opposition leaders on their statements.
Tell them- 130 crore Indians will not forgive or forget the Opposition for their antics.
India stands firmly with our forces. #JantaMaafNahiKaregi https://t.co/rwpFKMMeHY
Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2019
बता दें कि एयर स्ट्राइक के बाद मीडिया में अलग-अलग खबर आई थी। किसे ने 300 तो किसी ने 250 आतंकियों के मौत की खबर चलाई थी। बीजेपी के कई नेताओं ने भी रैलियों के मंच से मौत के आंकड़े दिए थे। खुद अमित शाह ने 250 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टी की थी।
ग़ौरतलब है कि पित्रोदा से पहले भी विपक्षी दलों के कई नेताओं ने एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने भी आतंकियों की संख्या को लेकर सरकार से सवाल पूछ चुके हैं। हालांकि, मौत के आंकड़े को लेकर कोई भी सरकारी बयान नहीं आया था। एक सवाल के जवाब में एयर फोर्स ने कहा था कि आतंकियों का लाश गिनना हमारा काम नहीं है।