J&K के ‘इरफान शेख़’ को मिला ‘शौर्य चक्र’

नई दिल्ली ( एजेंसी ) : बीते मंगलवार के दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बहादुरी सम्मान से कई जवानों और शहीद जवानों की पत्नियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इसमें जम्मू-कश्मीर के रहने वाले एक 14 वर्षीय एक लड़के को भी सम्मानित किया। इरफान रमज़ान शेख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इरफान ने वर्ष 2017 में 14 साल की उम्र में उसके घर पर तीन आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले को नाकाम किया था।

#WATCH President Ram Nath Kovind confers Shaurya Chakra award upon Irfan Ramzan Sheikh of Jammu & Kashmir, for foiling an attack by three terrorists on his house in 2017 when he was 14 years old. pic.twitter.com/on45WKguLX
ANI (@ANI) March 19, 2019

बताते चलें कि, 16-17 अक्टूबर 2017 को, आतंकवादियों ने राजनीतिक कार्यकर्ता रमजान शेख के घर को घेर लिया था। तब इरफान ने अपने परिवार खतरे को भांपाते हुए साहस दिखाया और उन्हें अपने घर में घुसने नहीं दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *