जंगली फिल्म की सीरीज बनाने की योजना बना रहा हूं: विद्युत जामवाल

अभिनेता विद्युत जामवाल की आगामी फिल्म जंगली की कहानी यहीं खत्म नहीं होगी. अभिनेता की योजना इस रोमांचक फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए श्रृंखलाबद्ध फिल्में बनाने की है. एक साक्षात्कार में उन्होंने इसका खुलासा किया.

एक प्रशिक्षित मार्शल आर्ट कलाकार विद्युत ने कहा कि एक्शन फिल्मों में अभिनय के मामले में भारतीय कलाकार हॉलीवुड कलाकारों जितने ही बेहतर हैं. विद्युत ने कहा, अक्षय कुमार ने खिलाड़ी फिल्मों की सीरीज़ बनाई थी. मैंने कमांडो की सीरीज बनाई. लिहाजा अब मैं जंगली फिल्म की भी सीरीज का निर्माण करुंगा.

उन्होंने कहा, हम ऐक्शन फिल्मों में कहीं भी उनसे कमतर नहीं हैं. भारतीय कलाकार अच्छा कर रहे हैं. कोई भी ऐक्शन के मामले में हमारी बराबरी नहीं कर सकता क्योंकि हम सचमुच बहुत अच्छा कर रहे हैं. फिल्म जंगली 29 मार्च को प्रदर्शित होगी.

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *