अगर आप इमेल आइड़ी का इस्तेमाल करते हैं. और आपको भी अपने गूगल ड्राइव पर पर्सनल डाटा रखने की आदत है जैसे की अपनी आईडी प्रूफ, बैंक खाते की जानकारी या फिर कोई सेन्सुअल डाटा ! और ऐसे में अगर आपकी गूगल एकाउंट हैक हो जाय तो आपके लिए यह बेहद असुविधाजनक साबित हो सकता है.
लेकिन, अब सवाल यह है कि आपके ई-मेल आईडी और पासवर्ड चोरी हुए हैं या नहीं! इसकी जानकारी कैसे मिलेगी? इसकी जानकारी आप सेकेंडों में प्राप्त कर सकते हैं आइए जानते हैं कैसे?
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन या लैपटॉप के वेब ब्राउजर में जाना है और फिर haveibeenpwned.com टाइप करना है.
इसके बाद आपको कैप्चा डालना है और फिर एक नया टैब खुलेगा जिसमें आप अपनी ई-मेल आईडी डालकर चेक कर सकते हैं कि आपकी ई-मेल आईडी हैक हुई है या नहीं.
यदि आपकी आईडी डालने के बाद यदि आपको Good news no pwnage found! या फिर Oh no pwned! लिखा हुआ मिलता है तो समझ लीजिए आपकी आईडी हैक नहीं हुई है.
इसके अलावा आपके लिए यही बढ़िया होगा कि आप एहतियातन अपने ईमेल का पासवर्ड बदल लें। साथ ही अपने पासवर्ड में नंबर, स्पेशल कैरेक्टर का भी इस्तेमाल करें.