‘अलका याज्ञनिक’ का आज ‘Happy Birthday’

नई दिल्ली : बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक का आज जन्मदिन है। अलका का जन्म कोलकाता में 20 मार्च 1965 को एक मध्यम वगीर्य गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने आकाशवाणी कोलकाता से अपने करियर की शुरूआत की थी। महज छह वर्ष की उम्र में कोलकाता आकाशवाणी से की जहां वह भजन गाया करती थीं।

अलका ने अपने सिने कैरियर की शुरूआत 1979 में प्रदर्शित फिल्म पायल की झंकार से की।लगभग आठ वर्ष तक मुंबई में संघर्ष करने के बाद 1988 में एन. चंद्रा की अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म तेजाब में अपने गीत …एक दो तीन… की सफलता के बाद वह पार्श्वगायिका के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गयीं। वर्ष 1989 में अलका के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म कयामत से कयामत तक प्रदर्शित हुयी जिसमें उन्होंने उदित नारायण के साथ ..ऐ मेरे हमसफर, अकेले है तो क्या गम है और गजब का है दिन सोंचो जरा ..जैसे सुपरहिट युगल गीत गाये जो श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुये।

बताते चलें कि अलका की मां शुभा याज्ञनिक शास्त्रीय संगीत गायिका थी। घर में संगीत का माहौल होने के कारण अलका याज्ञनिक की रूचि भी संगीत की ओर हो गयी और वह महज छह वर्ष की उम्र से ही अपनी मां से संगीत की शिक्षा लेने लगीं। जब वह महज 10 वर्ष की थीं तभी उनकी मां उन्हें लेकर मुंबई आ गयी।

ग़ौरतलब है कि अलका को अब तक के सिने कैरियर में अब तक सात बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी हैं। अब तक वह लगभग 600 फिल्मों के लिये लगभग 20000 गीत गा चुकी हैं। अलका आज भी फिल्म और संगीत जगत को अपनी दिलकश आवाज के जरिये सुशोभित कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *