शशि कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएँ

पद्भभूषण और दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित महान सिने निर्माता शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ. शशि कपूर न केवल बेहतरीन अभिनेता थे बल्कि उनकी सिनेमा की समझ भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की थी. इसी वजह से वह उन चुनिंदा भारतीय अभिनेताओं में शामिल थे जिन्हें पाश्चात्य सिनेमा में काम करने का अवसर मिला.

शशि कपूर ने एक ओर मसाला फिल्मों में अभिनय किया तो दूसरी तरफ विकसित हो रहे समांतर सिनेमा आंदोलन को समर्थन दिया. उन्होंने रंगमंच के कलाकारों के लिए पृथ्वी थियेटर को नया आयाम दिया. चार दिसंबर 2017 को शशि कपूर का निधन हुआ. आज उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं उनके जिंदगी से जुड़ी कुछ घटनाएं –

1. शशि कपूर, महान एक्टर पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई हैं.

2. शशि कपूर ने 12 फिल्मों में शर्मिला टैगोर के साथ काम किया है जिनमें से 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी. ये सुपर हिट फिल्में थी वक्त, आ गले लग जा, सुहाना सफर, पाप और पुण्य, आमने सामने और स्वाति.

3. शशि कपूर ने जीनत अमान के साथ 6 बेहतरीन फिल्में की हैं, रोटी, कपड़ा और मकान, चोरी मेरा काम, दीवानगी, हीरालाल पन्नालाल, पाखंडी और भवानी जंक्शन.

4. शशि कपूर अपने जमाने के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक थे.

5.शशि कपूर ने एक्टर प्राण के साथ 1952 की फिल्म संस्कार में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था. इसके अलावा लीड रोल में शशि ने लगभग 9 फिल्मों में एक्टर प्राण के साथ काम किया.

6. 1950 की राम दर्शन, संग्राम, समाधि, और 1953 की दाना-पानी में शशि कपूर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था.

7.शशि कपूर ने 55 मल्टी आर्टिस्ट वाली फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 50 फिल्में 1975 से 1994 के बीच रिलीज हुई थी.

8. शशि कपूर ने 7 इंग्लिश फिल्में भी की हैं जिनमें से 5 फिल्मों The Householder (1963), Shakespeare-Wallah (1965), Pretty Polly (1967), Siddhartha (1972), Heat and Dust (1983) ने विदेशों में अच्छा बिजनेस किया था.

9.शशि कपूर और अमिताभ बच्चन ने एक साथ 11 फिल्मों में काम किया जिनमें से 4 फिल्में दीवार , सुहाग , त्रिशूल और नमक हलाल, सुपर डुपर हिट थी. कई फिल्मों में सपोर्टिंग हीरो होने के बावजूद भी शशि कपूर को ज्यादा फीस मिलती हैं.

10.शशि कपूर ने फिल्म शंकर दादा में एक महिला बनकर डांस किया था.

11. 1978 में शशि कपूर के द्वारा प्रोड्यूस की गयी फिल्म जूनून को नैशनल अवार्ड से नवाजा गया था. इसके अलावा 1986 की फिल्म न्यू दिल्ली टाइम्स के लिए बेस्ट एक्टर का नैशनल अवार्ड भी मिला था.

12. 2011 में इस महान कलाकार को पद्म भूषण के अवॉर्ड से भी नवाजा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *