कर्नाटक में राहुल ने रैली से पहले पर्रिकर के लिए मौन रख जताया शोक

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दक्षिण भारत के राज्यों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल ने आज यानि सोमवार को हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के कलबुर्गी में चुनावी रैली को संबोधित किया.

इस रैली की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने बीजेपी नेता और गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रर्थाना की. बता दें, कि मनोहर पर्रिकर के बीमारी के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा जाकर उनसे मुलाकात भी की थी.

राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट करके कहा था कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की सूचना से मैं बहुत दुखी हूं. वह एक साल तक पूरे साहस से अपनी बीमारी से लड़ते रहे. दलगत राजनीति से इतर सभी उनका मान-सम्मान करते थे और वह गोवा के सबसे लोकप्रिय लोगों में से एक थे. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजन के साथ हैं.

I am deeply saddened by the news of the passing of Goa CM, Shri Manohar Parrikar Ji, who bravely battled a debilitating illness for over a year.

Respected and admired across party lines, he was one of Goas favourite sons.

My condolences to his family in this time of grief.
Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 17, 2019

पर्रिकर का 63 वर्ष की उम्र में रविवार शाम को निधन हो गया है. वो पिछले एक साल पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे. बताते चलें, कांग्रेस अध्यक्ष ने खड़गे के संसदीय सीट से कर्नाटक में चुनावी अभियान की शुरुआत की है. इस दौरान उनहोंने मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *