मतदान के ‘प्रथम चरण’ के लिए अधिसूचना जारी

नई दिल्ली : 17 वें लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी गयी है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक पहले चरण के मतदान वाली लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी 25 मार्च तक नामांकन भर सकेंगे, 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 28 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

बताते चलें कि पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है और इसके तहत देशभर में कुल 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जाएगी। जिन 91 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा उनमें आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीट, अरुणाचल प्रदेश की 2 सीट, बिहार की 4 सीट, छत्तीसगढ़ की 1 सीट, जम्मू-कश्मीर की 2 सीट, महाराष्ट्र की 6 सीट, मणिपुर-मिजोरम-सिक्किम-त्रिपुरा और नागालैंड की 1-1 सीट, मेघालय की 2 सीट, ओडिशा की 4 सीट, तेलंगाना की 17 सीट, उत्तर प्रदेश की 8 सीट, उत्तराखंड की सभी 5 सीट, पश्चिम बंगाल की 2 सीट और अंडमान तथा लक्ष्यद्वीप की 1-1 लोकसभा सीट शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *