हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के लिए आज कलबुर्गी में चुनाव रैली करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के लिए आज कलबुर्गी में चुनाव रैली करेंगे. कलबुर्गी में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और इस सीट से लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे.

रैली की तैयारियों में जुटे समाज कल्याण मंत्री प्रियांक खड़गे ने बताया कि चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद राहुल गांधी का ये कर्नाटक में पहला दौरा होगा. रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव, मल्लिकार्जुन खड़गे, उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर समेत कई नेता शिरकत करेंगे.

खरगे और दिनेश गुंडूराव आमने-सामने

हैदराबाद कर्नाटक के बीदर लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे आमने-सामने है. इस क्षेत्र के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी.वेणुगोपाल तथा मल्लिकार्जुन खरगे कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे को प्रत्याशी बनाना चाहते हैं। लेकिन, दिनेश गुंडुराव दिवंगत मुख्यमंत्री धरमसिंह के पुत्र विजयसिंह को प्रत्याशी बनाने पर जोर दे रहे हैं.

कोलार लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस तथा जद (एस) के सभी विधायकों ने वर्तमान सांसद के.एच.मुनियप्पा को टिकट देने का पुरजोर विरोध किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *