भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ़ कर दिया है कि वो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का साथ नहीं देंगे. यह टिपण्णी प्रियंका गाँधी के पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई मुलाकात के कुछ दिन बाद आई है.
पार्टी का कहना है कि 60 सालों में कांग्रेस ने पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया है जिसकी वजह से वो कांग्रेस का समर्थन नहीं करेंगे.
सिंह ने कहा, कांग्रेस ने इतने सालों तक देश पर राज किया लेकिन हम लोगों के लिए कुछ नहीं किया. उसके शासनकाल में दलितों पर अत्याचार किए गए. इसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा को आगे बढ़ने का मौका दिया.
उन्होंने साथ ही कहा कि भीम आर्मी के कांग्रेस को समर्थन करने कोई एक भी कारण नहीं है.
उन्होंने चंद्रशेखर आजाद और प्रियंका गांधी की मुलाकात के सवाल पर कहा, वह चंद्रशेखर भाई से मिलना चाहती थीं लेकिन उन्होंने मना कर दिया.इसके बाद प्रियंका ने विशेष अपील की और इस तरह दोनों के बीच कुछ मिनट की मुलाकात हुई. उन दोनों की वार्ता में कोई राजनीतिक मुद्दा सामने नहीं आया.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अस्पताल में भर्ती आजाद से मिलने पहुंची थी.जिसके बाद राजनितिक गलियारों में सुर्खियाँ थी और इसे कांग्रेस की दलितों तक पहुंच बनाने के कदम के रूप में देखा जा रहा था.