न्यूजीलैंड : क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को दो मजिस्दों हुए हमले में 5 भारतीयों की मौत की ख़बर मिल यह है, साथ ही इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। टि्वटर हैंडल इंडिया इन न्यूजीलैंड ने एक ट्वीट साझा किया है जिसके मुताबिक महबूब खोखर, रमीज वोरा, आसिफ वोरा, अंसी अलीबावा और ओजैर कादिर की मौत इस हमले में हुई है।
A Support Group has been estd in #Chch to assist families:
Dr. S.Sachdev 021476453
Dr. A.Puri 0211218407
Dr. V.Singh 0212371087
Mr. Mohiuddin 211280040
Dr. Diwaker 0273291026
Mr. H.Reddy 0274922601@kohli_sanjiv @MEAIndia @SushmaSwaraj @BhavDhillonnz
India in New Zealand (@IndiainNZ) March 16, 2019
क्राइस्टचर्च के पुलिस आयुक्त माइक बुश ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि,क्राइस्टचर्च की दोनों मस्जिदों से शव हटाए जाने के दौरान एक अन्य शव मिला। इसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 50 हो गई। उन्होंने बताया कि 36 अन्य लोग अस्पताल में हैं।
गौरतलब है कि ब्रेंटन टैरेंट ने जुम्मे की नमाज के दौरान मस्जिदों पर हमला किया था।