नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि, 47 के पहले पाकिस्तान नहीं था, लोग ये कहते हैं 45 क पहले वो हिंदुस्तान था। 25 के बाद फिर से वो हिन्दुतान होने वाला है। ये बात उन्होंने शनिवार को मुंबई में शहीदों के नाम कार्यक्रम कश्मीरी- आगे की राह विषय पर बोलते हुए कहीं है।
उन्होंने कहा कि, आप लिखकर लीजिए, 5-7 साल बाद आप कहीं, कराची, लाहौर, रावलपिंडी और सियालकोट में मकान खरीदेंगे और बिज़नस करने का मौक़ा मिलेगा।
आगे इंद्रेश ने कहा कि, भारत सरकार ने पहली बार कश्मीर पर टफ़ लाइन दी है। क्योंकि सेना पोलिटिकल विल पावर (राजनीतिक इच्छाशक्ति) पर ऐक्ट करती है इसलिए हम ये सपना लेके बैठे हैं कि लाहौर जाकर बैठेंगे और कैलाश मानसरोवर जाने के लिए इजाज़त चाइना से नहीं लेनी पड़ेगी। ढाका में हमने अपने हाथ की सरकार बनाई है।भारतीय यूनियन अखंड भारत के रास्ते पर जा रहा है।
वहीं इंद्रेश कुमार ने इसके साथ ही पुलवामा हमले के बाद जवाबी कार्रवाई का सबूत मांगने वालों को गद्दार कहा है और उनके ख़िलाफ़ कानूनी कार्यवाही मांग करते हुए कहा, सेना की तारीफ करते-करते प्रूफ मांगने लगते हैं और मोदी का विरोध करते-करते आई लव यू पाकिस्तान कहने लगे। ऐसे लोगों के खिलाग कानून बनाना चाहिए।