स्मार्टफोन हमारे जीवन के अभिन्न अंग बनते जा रहे है. ऐसे में अगर आप कम बजट में बेहतर फीचर्स वाले फोन खरिदना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए है. तो हम आपको कुछ ऐसे ही फोन्स के बारे में बतायेंगे जिनकी कीमत 10 हजार से कम होगा और उनकी बैटरी भी 4000 mAh की होगी.
1. Xiomi Redmi Note 7:
यह फोन 6.3इंच का फुल HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले के साथ 2340 × 1080पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है. इसके दो वेरिएंट आते हैं पहला 3GB RAM और 32 32GB इंटर्नल स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 9,999रुपये है.
वहीं दूसरा 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 11,999 है. इसकी बैटरी 4000mAh की है. वहीं अगर इसके प्राइमरी कैमरे की बात करें, तो 12 MP की दी गई है और इसके अतिरिक्त, 2MP का कैमरा भी है. वहीं, इसमें 13 MP की शानदार सेल्फी कैमरा दी गई है.
2.Asus Zenfone Max M2:
इसके 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999रुपये है। वहीं, 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999रुपये है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632प्रोसेसर से लैस है। इसकी रैम और स्टोरेज की जानकारी भी हमने आपको ऊपर दे दी है। इसमें 6.26इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मौजूद है।
इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13मेगापिक्सल और 2मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके रियर और फ्रंट कैमरा में EIS फीचर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।
3.Nokia 2.1:
इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है. वहीं अगर डिस्प्ले की बात करें, तो 5.5 की एचडी डिस्पले की सुविधा दी गई है. इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो का गो एडिशन दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1280X720 है।
यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है।