नोएडा: छात्रा ने की आत्महत्या

नोएडा, (भाषा) जिले के थाना कासना क्षेत्र में रहने वाली, विधि की एक छात्रा ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने शनिवार को बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया कॉलेज से विधि की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा अल्फा -2 सेक्टर में अपनी बहन के साथ रहती थी.

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी की रहने वाली यह छात्रा कल कॉलेज नहीं गई. जबकि कल उसकी बहन पढ़ने के लिए कॉलेज गई थी. घर पर छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. कुमार ने बताया कि छात्रा की बहन घर लौटी तो उसने छात्रा को फंदे पर लटके देखा.

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मृतका का उसके पुरूष मित्र के साथ फोन पर झगड़ा हुआ था. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *