लाहिड़ी ने ‘प्लेयर्स चैम्पियनशिप’ में हासिल किया कट

पोंटे वेड्रा (भाषा) : भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां पीजीए टूर की प्लेयर्स चैम्पियनशिप में चौथे प्रयास में आखिरकार कट हासिल कर लिया और वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर चल रहे हैं।

पहले दौर में 70 का कार्ड खेलने वाले लाहिड़ी ने दूसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर तीन अंडर 141 है। वह इस चैम्पियनशिप में पिछले तीन प्रयासों में कट में जगह नहीं बना सके थे लेकिन अब वह थोड़ी राहत महसूस कर रहे होंगे।

टाइर वुड्स ने 70 और 71 के कार्ड से कट में प्रवेश किया, वह संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर चल रहे हैं। रोरी मैकलरॉय 67 और 65 के कार्ड से टॉमी फ्लीटवुड (65, 67) के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *