अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई 20 पैसे की मजबूती

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती बढ़त और विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे चढ़कर 69.14 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुद्रा डीलरों ने कहा कि निर्यातकों के अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली और घरेलू शेयर बाजारों में तेज रुख से रुपये को समर्थन मिला।

विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश से भी रुपये को ऊपर जाने में मदद मिली।

रुपया बृहस्पतिवार को 20 पैसे बढ़कर 69.34 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयर बाजारों के पास मौजूद अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को 1,482.99 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे।

इस बीच , बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 148.89 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,903.78 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.20 अंक यानी 0.28 प्रतिशत चढ़कर 11,374.45 अंक पर पहुंच गया।

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *