मरना भी पड़े, मोदी को फिर से पीएम नहीं बनने देंगे : चंद्रशेखर

नई दिल्ली : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने दिल्ली के जंतर-मंतर से हुँकार भरी है। बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर बहुजन हुंकार रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें चंद्रशेखर ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर युवाओं को संबोधित किया।

चंद्रशेखर ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। अपने सम्बोधन में चंद्रशेखर ने कहा कि,वोट देने से पहले रोहित की शहादत याद रखना। अत्याचारी, अत्याचारी होता है, वो कभी तुम्हारा हितेषी नहीं हो सकता… इसलिए मैंने कहा भीमा कोरेगांव दोहरा देंगे। अभी उसकी ज़रूरत नहीं है। जिस दिन देश के संविधान पर आंच आई, भीमा कोरेगांव दोहरा देंगे।

Bhim Armys C. Azad:Vote dene se pehle Rohith ki shahadat yaad rakhna,Atyachari,atyachari hota hai,vo kabhi tumhara hiteshi nahi ho sakta…Isliye maine kaha Bhima-Koregaon dohra denge,abhi uski zarurat nahi ai hai,jis din desh ke samvidhan pe aanch ai,Bhima-Koregaon dohra denge pic.twitter.com/X92UgUX5Rx
ANI (@ANI) March 15, 2019

ओबीसी आरक्षण पर चंद्रशेखर ने कहा, मोदी सरकार हमारे साथ न्याय नहीं कर रही है। मुलायम ने कहा कि हमें फिर से मोदी को पीएम बनाना चाहिए. मैं कहता हूं कि हम सभी को मरना भी पड़े लेकिन मोदी को फिर से पीएम नहीं बनने देंगे। अखिलेश, बहुजन हैं। आपका समर्थन करते हैं। मुझसे मिलने मत आइए, मुझे परवाह नहीं है, लेकिन आपको मेरे सवालों का जवाब देना होगा।

चंद्रशेखर ने भीड़ से पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि मैं मोदी को हराने के लिए वाराणसी जाऊं? लोगों ने हां में जवाब दिया। इसके बाद चंद्रशेखर ने कहा कि मैं एक सुरक्षित सीट चुन सकता था, लेकिन मैं नेता नहीं बनना चाहता हूं। मैं बहुजन समाज का बेटा हूं। इस दौरान चंद्रशेखर ने कांशीराम की बहन को गठबंधन की ओर से टिकट दिए जाने की गुजारिश की।

बता दें कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार को बहुजन हुंकार रैली की शुरुआत की थी। प्रशासन ने चुनावी आचार संहिता उल्लघंन के चलते चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था। लेकिन बाद तबियत बिगड़ जाने के चलते उन्हें को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था,जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने बुधवार को जाकर मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *