Samsung Galaxy M20 आज से अमेजन पर उपलब्ध, जानिये इसकी कीमत और स्पेक्स

सैमसंग का गैलेक्सी M20 आज से अमेजन पर सेल के लिए कंपनी ने उपलब्ध करा दिये हैं. इससे पहले हैंडसेट को सिर्फ फ्लैश सेल की मदद से ही खरीदा जा सकता था. यह स्मार्टफोन इस साल के जनवरी में ही लांच किया गया था. कंपनी ने एक साथ इसकी तीन सीरीज़ लांच किये थे जिसमें गैलेक्सी M20 सहित M10 और M30 भी शामिल थे.

आइये एक नज़र डालते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स पर.

इसमें 6.3 इंच के फुल HD+ डिस्प्ले हैं. अगर इसके रैम की बात करें, तो इसमें 3GB और 4GB के दो ऑप्शन के साथ आता है. वहीं इसकी इंटरनल स्टोरेज 32GB और 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आते हैं.

अगर इसके ड्यूअल कैमरे की बात करें, तो इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का आता है और इसके साथ दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल सेंसर व अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. वहीं इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है.

कीमत की बात करें तो यह फोन दो वेरिएंट में आता है जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है तो वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज. पहले वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये तो वहीं दूसरे की 12,990 रुपये है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *