नोएडा: लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले आठ बदमाशों को पिलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा, 14 मार्च (भाषा) कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, दो कारें और नगद राशि बरामद की गई है. पकड़े गए बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की 200 से ज्यादा वारदात करने की बात स्वीकार की है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज सुबह एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने दो कारों से जा रहे कुख्यात लुटेरे रवि कुमार, शिव कुमार, मनोज, पुष्पेंद्र, जावेद, कमल उर्फ कालू, भोले राम और मनीष को गिरफ्तार किया.

कृष्ण के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे राहगीरों को कार में लिफ्ट देकर उनके साथ लूटपाट करते थे. इन लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने की 200 से ज्यादा वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.

एसएसपी ने बताया कि तलाशी लेने पर इनके पास से चार देसी तमंचे, कारतूस, एक चाकू, 5 हजार रुपए नगद, एटीएम कार्ड, सोने का मंगलसूत्र और सोने का लॉकेट मिला है. पुलिस ने लूट में उपयोग की जाने वाली दो कारें भी बरामद की हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *