IND vs AUS 5th ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 35 रनों से हराकर 3-2 से जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर 5वें और आखरी वनडे में 35 रनों से हरा दिया. और इसी के साथ पांच मैचों के इस सीरीज 2-3 से अपने नाम कर लिया. मेहमान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 272 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही और सभी विकेट खोकर 237 रन ही बना सकी.

इस तरह उसे कप्तान विराट कोहली के होम ग्राउंड पर 35 रनों की हार के साथ ही सीरीज भी गंवानी पड़ी. सीरीज के पहले दो मुकाबले भारत ने जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार 3 मैच जीतते हुए सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमा लिया.

भारत की खराब शुरुआत

273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. उसे दिल्ली के लोकल बॉय शिखर धवन के रूप में 5वें ओवर में पहला झटका लगा. शिखर को 12 रनों के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया. स्कोर 50 रन के पार पहुंचा ही था कि विराट कोहली स्टोइनिस की एक बाहर निकलती गेंद को छेड़ बैठे. गेंद सीधे विकेटकीपर कैरी के दस्ताने में जा समाई. कप्तान कोहली 22 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. उनके और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *