बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं.बचपन से ही शर्मीले स्वाभाव के रहे आमिर ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी.
फिल्मों के मामले में चूजी रहे आमिर खान साल में एक ही फिल्म करते हैं और जब उनकी फिल्में रिलीज़ होती है तो वो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है. अब उनकी फिल्म दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार को ही ले लीजिये, सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपना कमाल दिखा चुकी है.
चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें-
1. शाहरुख खान की फिल्म डर किसको याद नहीं होगी. रोहन मेहरा के नेगेटिव किरदार ने शाहरुख को बुलंदियों पर पहुंचा दिया. लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख़ से पहले यह फिल्म आमिर खान को ऑफर की गयी थी लेकिन आमिर खान ने इस फिल्म से इनकार कर दिया था.
2. अपने शुरुआती दिनों में आमिर खान खेलों में बहुत एक्टिव थे और वे महाराष्ट्र से स्टेट टेनिस चैंपियन रहे थे. इसलिए उनको टेनिस पसंद है और रोजर फेडरर उनके फेवरिट खिलाड़ी हैं.
3. बॉलीवुड में 100, 200 और 300 करोड़ रु. के संस्थापक आमिर खान को ही माना जाता है. इसकी शुरुआत गजनी के साथ हुई थी और अब सफर दंगल तक पहुंच चुका है.
4. कहा जाता है कि आमिर खान शादी के तुरंत बाद ही उसी बिल्डिंग में अलग मकान लेकर रहने लगे थे जिसमें वे अपने माता-पिता के साथ रहा करते थे.
5. टाइम मैग्जीन ने उन्हें भारतीय शॉन पेन कहा था, हालांकि आमिर खान के पसंदीदा कलाकार दिलीप कुमार और हॉलीवुड के ऑस्कर विजेता डेनियल डे-लुईस हैं.