प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से की 4 अपील

पहली अपील – वोटर कार्ड होना हर एक के लिए गर्व का विषय हो. अगर आपने अपने आपको वोटर के रूप में रजिस्टर नहीं किया है तो जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करें.

दूसरी अपील – समय रहते एक बार फिर से मतदाता सूची को देखें और ये जांच लें कि उसमें आपका नाम दर्ज है या नहीं. आप अपने राज्य के इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाकर भी मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर सकते हैं.

तीसरी अपील – चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है. आने वाले दिनों की योजना इस तरह बनाएं कि आप मतदान के दिन उपलब्ध हों. अगर आपने गर्मी की छुट्टी में बाहर जाने की योजना बनाई है तो मतदान से पहले या फिर बाद में जाएं.

चौथी अपील – आप अपने परिवार के सदस्यों और साथियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. जरूरत पड़े तो मतदान के दिन वोट देने के लिए उन्हें साथ लेकर जाएं. अधिक से अधिक मतदान का मतलब है, एक मजबूत लोकतंत्र और एक मजबूत लोकतंत्र से ही विकसित भारत बनेगा. हमने देश में पिछले कुछ चुनावों में रिकॉर्ड मतदान देखा है.

लोकतंत्र की इस महान परंपरा को और मजबूती देने के लिए मैं सभी देशवासियों से अनुरोध करता हूं कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें. बता दें कि सात चरणों में इस बार वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग होगा और अंतिम चरण की वोटिंग 19 मई को होगी. वोटों की गिनती 23 को की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *