बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के मुखिया जीतन राम मांझी ने वुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद विपक्ष के महागठबंधन को बहुमत मिलने की स्थिति में वह व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं.
उन्होंने मीडिया में चल रही कयासपूर्ण ख़बरें, जिसमें यह अनुमान लगाया जा रहा कि उनकी पार्टी हम को सिर्फ एक से दो सीटें ही आएंगी, इसपर अपना पक्ष रखते हुए मांझी ने कहा कि यदि ऐसी स्थिति आती है तो हम चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन महागठबंधन का समर्थन करेंगे और हर हाल में राजग को हराने का प्रयास करेंगे.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस को छोड़कर महागठबंधन के अन्य घटक दलों से हमें एक सीट अधिक मिलनी चाहिए क्योंकि हम महागठबंधन के पुराने साथी हैं.