BJP के वार पर ममता का पलटवार, दिया करारा जवाब

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी ने बीजेपी पर पलटवार किया है। आज सुबह भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में चुनाव आयोग से मुलाकात कर बंगाल को अति संवेदनशील घोषित करने की मांग की थी। इसी आरोप पर ममता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के उस दावे की कड़ी आलोचना की है।

ममता ने कहा कि, बीजेपी के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। वह पश्चिम बंगाल को अतिसंवेदनशील राज्य के तौर पर देखते हैं, लेकिन बंगाल एक शांतिपूर्ण राज्य है।

बताते चले कि, चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा था कि,बंगाल में चुनावों के दौरान होने वाली हिंसा के कारण बहुत से लोग प्रभावित हुए हैं। बंगाल में हो रही हिंसा की आशंका देखते हुए हमने चुनाव आयोग से पूरे बंगाल को अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *