मसूद पर बैन के मसले पर बोला चीन, बातचीत से निकलेगा समाधान

पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 13 मार्च को प्रस्ताव लाया जाएगा. इस बीच चीन ने सोमवार को इस मसले पर कहा कि, सिर्फ बातचीत के जरिये ही एक जिम्मेदार समाधान निकल सकता है.

चीन ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव को कम करने में अपनी बातचीत में सुरक्षा मुद्दों को एक महत्वपूर्ण विषय बनाया गया है.

दरअसल जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसके बाद अजहर को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया था.

हाल में चीन के उप विदेश मंत्री कोंग शुआनयू ने पाकिस्तान की यात्रा की थी और प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा तथा अन्य अधिकारियों से बातचीत की थी.

भारत ने शनिवार को कहा था कि यूएनएससी के सदस्यों को पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों और अजहर की मौजूदगी के बारे में जानकारी है. उन्होंने सदस्य देशों से अजहर को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित किये जाने का अनुरोध किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *