पाकिस्तान को आतंकियों का खात्मा करने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए: अमेरिका

आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान को अल्टीमेटम दिया है. अमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए आतंकवाद पर लगाम लगाने को कहा है. अमेरिका और भारत ने साझा बयान में कहा है, पाकिस्तान को आतंकियों का खात्मा करने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. आतंकियों के लिए स्वर्ग बन रही उसकी धरती पर आतंकियों का दाना पानी बंद होना चाहिए, जो आतंकियों को समर्थन देते रहे हैं उनकी भी जवाबदेही तय होनी चाहिए.

ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को दो टूक आतंकवाद पर लगाम लगाने को कहा है. अमेरिका और भारत ने साझा बयान में कहा है, आतंकी संगठनों पर ठोस कार्रवाई के साथ ही उनके मददगारों पर भी कार्रवाई करनी होगी.

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद विदेश सचिव विजय गोखले अमेरिका दौरे पर है. जहां गोखले और अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपियो ने साझा बयान जारी कर पाकिस्तान को अल्टीमेटम दिया.

पाकिस्तान पर दोनों देशों का साझा बयान विजय गोखले और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो की मुलाकात के बाद आया है. इस लिहाज से ये भारत की बड़ी डिप्लोमेटिक जीत बताई जा रही है.

आतंकियों को पालने पोषने वाला पाकिस्तान दुनिया में घिरता ही जा रहा है. सभी बड़े देशों ने पाकिस्तान पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर दबाव बनाया हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *