बीजेपी केंद्रिय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी आए कांग्रेस के लपेटे में, आतंकी हाफिज़ सईद को कह रहे ‘हाफिज जी’

पुलवामा हमले पर मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका दे दिया.. दिल्ली में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में राहुल गांधी ने आतंकी मसूद अजहर को जी कहकर संबोधित किया.

जिसके तुंरत बाद बीजेपी ने इस बयान को अपने ट्विटर पेज पर शेयर कर दिया… दरअसल,एनएसए अजीत डोभाल पर तंज कसने के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40से 45जवान शहीद हो गए थे.. सीआरपीएफ बस पर किसने बम फोड़ा?

जैश-ए-मोहम्मद…मसूद अजहर ने… आपको याद होगा ना? ये वही मसूद अजहर है, जिसे 56इंच वालों की तब की सरकार ने एयरक्राफ्ट में मसूद अजहर जी के साथ बैठकर अजीत डोभाल कंधार में हवाले करके आ गए थे…. जिसके बाद से ही बीजेपी उनपर हमलावर है…

लेकिन अब कांग्रेस ने भी बीजेपी को करारा जवाब दिया है, कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वे मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज़ सईद को हाफिज़ जी कह रहे हैं..

प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में लिखा, उम्मीद है इस वीडियो को बीजेपी की नई वेबसाइट में अच्छी जगह मिलेगी, जब वह (वेबसाइट) ठीक हो जाएगी. बीजेपी नेतृत्व और उनका हाफिज सईद से समर्थन. इसके अलावा उन्हें वो भी याद होगा जब उन्होंने वेद प्रकाश वैदिक को हाफिज से गले मिलने और बात करने भेजा था

पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा चुनावी रैलियों में छाया हुआ है. इसी मुद्दे पर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को घेरने के चक्कर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को जैश-ए-अजहर के सरगना मसूद अजहर को मसूद अजहर जी बोल बैठे, जिसके बाद से ही बीजेपी उनपर हमलावर है.

लेकिन अब कांग्रेस ने भी बीजेपी को करारा जवाब दिया है, कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज़ सईद को हाफिज़ जी कह रहे हैं.

प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में लिखा, उम्मीद है इस वीडियो को बीजेपी की नई वेबसाइट में अच्छी जगह मिलेगी, जब वह (वेबसाइट) ठीक हो जाएगी. बीजेपी नेतृत्व और उनका हाफिज सईद से समर्थन. इसके अलावा उन्हें वो भी याद होगा जब उन्होंने वेद प्रकाश वैदिक को हाफिज से गले मिलने और बात करने भेजा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *