नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव ना कराने के फैसले पर विपक्षी राजनीतिक पार्टियों द्वारा आयोग के फैसले की आलोचना किए जाने के बाद चुनाव आयोग ने बीते रविवार जम्मू कश्मीर के चुनावी मुद्दे के लिए तीन पूर्व आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को विशेष पर्यवेक्षक यानी कि स्पेशल ऑब्सर्वर के तौर पर नियुक्त किया था। आज इन्हीं तीनों विशेष पर्यवेक्षकों के साथ चुनाव आयोग की बैठक दिल्ली में शुरू हो गयी है।
Delhi: Meeting of Election Commission with the three Special Observers for Jammu & Kashmir – Amarjit Singh Gill, Noor Mohammad and Vinod Zuthshi is underway. pic.twitter.com/68dlwotnDl
ANI (@ANI) March 12, 2019
आयोग से मिली जानकारी के अनुसार विशेष पर्यवेक्षकों में, 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरजीत सिंह गिल, 1977 बैच के आईएएस अधिकारी नूर मोहम्मद और 1982 बैच के आईएएस अधिकारी रहे विनोद जुत्शी को नियुक्त किया गया है। तीनों पर्यवेक्षक जल्द ही जम्मू कश्मीर का दौरा भी करेंगे।
विपक्ष ने जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है। जबकि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालिंदर कुमार ने राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति के चलते यहां साथ में चुनाव कराना संभव नहीं था। विपक्ष की आलोचना के बाद ही तीन विशेष पर्यवेक्षकों की टीम गठित की गयी थी।