महाराष्‍ट्र नेता विपक्ष के बेटे बीजेपी में शामिल, कांग्रेस को झटका

मुंबई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र सुजय विखे पाटील मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की उपस्थिति मेंभारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) में शामिल हो गए हैं। सुजय विखे पाटील पेशे से न्यूरोसर्जन हैं। इसे लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि वह अहमदनगर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें वहां से उम्मीदवार नहीं बनाया। शरद पवार की पार्टी राकांपा से राधाकृष्ण विखे पाटिल ने आग्रह किया था कि उनके बेटे के लिए अहमदनगर लोकसभा सीट छोड़ दी जाए, लेकिन एनसीपी ने उनका आग्रह ठुकरा दिया था। पिछले चुनाव में अहमदनगर सीट कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल नेशनल कांग्रेस पार्टी को दी थी।

#Maharashtra: Sujay Vikhe Patil joins BJP in presence of Chief Minister Devendra Fadnavis. He is son of Radhakrishna Vikhe Patil, senior Congress leader and Leader of Opposition in Maharashtra Assembly. pic.twitter.com/6Cr4eez99R
ANI (@ANI) March 12, 2019

सुजय ने कहा कि, मैं पीएम मोदी के नेतृत्व से प्रभावित हूं। हम बीजेपी पर भरोसा कर सकते हैं। मैंने यह निर्णय अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध लिया है। मुझे नहीं पता कि मेरे माता-पिता इस फैसले का कितना समर्थन करेंगे, लेकिन मैं बीजेपी के मार्गदर्शन में काम करके अपने परिवार को गौरवान्वित करने की पूरी कोशिश करूंगा। सीएम और अन्य बीजेपी विधायकों ने समर्थन किया और मुझे निर्णय लेने में मदद की।

Sujay Vikhe Patil:Ive taken this decision against my fathers wishes. I dont know how much my parents will support this decision, but Ill try my best to make my family proud by working under the guidance of BJP. CM & other BJP MLAs were supportive & helped me take the decision pic.twitter.com/7g0NGAAAnV
ANI (@ANI) March 12, 2019

सूत्रों की माने तो राधाकृष्ण विखे पाटिल शाम तक अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि राधाकृष्ण विखे पाटिल की तरफ से कोई ब्यान नहीं आया है।वहींमहाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि, सुजय विखे पाटिल का नाम लोकसभा उम्मीदवारी के लिए राज्य इकाई द्वारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया गया है और हमें यकीन है कि अनुशंसित नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा स्वीकार किया जाएगा।

Maharashtra CM Devendra Fadnavis: Sujay Vikhe Patils name has been forwarded by state unit to Central Parliamentary board for Lok Sabha candidature and we are sure that the recommended name will be accepted by the Central Parliamentary board. pic.twitter.com/NgROvUNmWj
ANI (@ANI) March 12, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *