सऊदी अरब के विदेश मंत्री आज आयेंगे, भारत पीएम से करेंगे मुलाकात

सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री आदिल अल जुबैर सोमवार को अपनी संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुंचेगे। वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बातचीत करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

जुबैर करीब साढ़े चार घंटे की यात्रा पर होंगे। कुछ ही दिन पहले वह इस्लामाबाद की यात्रा पर गए थे।

पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक सऊदी अरब के मंत्री ने बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की थी और उन्हें सऊदी अरब के युवराज (वली अहद) मोहम्मद बिन सलमान का खास पैगाम दिया था।

उनकी इस्लामाबाद यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव दूर करने की दुनिया भर की कोशिशों के बीच हुई थी।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *