जेएनयू देशद्रोह मामले में आज पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई,

जेएनयू देशद्रोह के मामले में आज पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी. अदालत आज जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अन्य के खिलाफ दर्ज देशद्रोह मामले में वीडियो फुटेज की समीक्षा करेगी.

इससे पहले 28 फरवरी को सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य पर अभियोजन के लिए जरूरी मंजूरी नहीं देने को लेकर दिल्ली सरकार की खिंचाई की थी और चेतावनी दी थी कि उसकी मंजूरी के बगैर भी वह इस मामले में आगे बढ़ेगी.

बता दें कि जनवरी में बिना दिल्ली सरकार की अनुमति के दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार, उमर खालिद समेत कई अन्य पर चार्जशीट दायर कर दी थी. देशद्रोह मामले में चार्जशीट दाखिल करने से पहले राज्य सरकार की मंजूरी लेनी होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *