समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट पर आज हो सकता है फैसला

पानीपत के बहुचर्चित समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में आज पंचकुला स्पेशल NIA कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है.इस केस में बहस पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

एनआईए कोर्ट में सुनवाई के दौरान समझौता ब्लास्ट के मुख्य आरोपी असीमानंद, लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजिंदर चौधरी कोर्ट के समक्ष पेश हुए थे.

एनआईए की स्पेशल कोर्ट में बचाव पक्ष के वकीलों की ओर से दी गई दलीलों का अभियोजन पक्ष के वकीलों ने जवाब दिया था.

बता दें कि विस्फोट में 68 लोगों की मौत हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *