सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को लेकर गुंजाइश, नए फॉर्मूले पर चर्चा

भले ही सपा-बसपा ने अपने अपने उम्मीदवारों की शुरुआती लिस्ट जारी कर दी हो,लेकिन अभी भी दोनों पार्टियों की कांग्रेस की बात जारी है. ऐसा माना जा रहा है कि अभी भी कांग्रेस को लेकर गुंजाइश बन सकती है.

फॉर्मूले के तहत सपा और बसपा को कांग्रेस दूसरे राज्यों में जितनी सीटें देगी, इतनी सीटें उत्तर प्रदेश में यह दोनों दल कांग्रेस के लिए छोड़ सकते हैं. खबरें हैं कि करीब दर्जन भर सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जा सकती है.

दोनों दलों के पास करीब दर्जन भर ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस मजबूत है और अगर त्रिकोणीय संघर्ष होता है तो सपा-बसपा के लिए भी इन सीटों पर जीतना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में कांग्रेस की एक और कोशिश है कि इन दोनों दलों के साथ हर हाल में गठबंधन में जाया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *