मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म भी नौ मार्च को ही हुआ था.
ज़ाकिर हुसैन अपने पिता को ही अपना गुरु मानते थे और उन्होंने दो-तीन साल के भीतर ही तबलावादन के ढेर सारे गुर सीख लिये.
वो घंटों रियाज करते और 10 साल की उम्र में वो इस फन के माहिर बन गए थे.
जाकिर जब 12 साल के थे तो उन्हें पहली बार विदेशी धरती पर अपना फन दिखाने का मौका मिला.
जाकिर ने सिनेमा में भी म्यूजिक दिया है. उनकी सबसे पहली फिल्म थी हीट एंड डस्ट. फिल्म का निर्माण स्माइल मर्चेंट ने किया था.