सीतापुर,उप्र: आठ मार्च (भाषा) सीतापुर के हरगांव में अचानक चार पहिया वाहन के सामने गाय के आने से चार लोगों की मौत हो गई. यह घटना सुबह तकरीबन 11 बजे हरगांव थाने के बरदेलिया गांव के पास हुई.
जानकारी के अनुसार, एक कार में सवार होकर करीब 11 लोग किसी विवाह समारोह लौट रहे थे. जहां गाड़ी के सामने अचानक गाय के आने से ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई 7 गंभीर रुप से घायल हो गए.
आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सावित्री:35:, किरन:30:, नीतू:15: और मोहिनी :14: के रूप में हुई है.