शेयर बाजार की धीमी शुरुआत,रुपया 18 पैसे गिरकर 70.18 रुपये प्रति डॉलर पर आया

बैंकों एवं आयातकों की डॉलर मांग आने तथा घरेलू शेयर बाजारों के नरमी में खुलने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे गिरकर 70.18 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

डीलरों का कहना है कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने की वजह से ऐसा हुआ है। बृहस्पतिवार को रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को पूंजी बाजारों में 1,137.85 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 62.24 अंक और 21.10 अंक की गिरावट में चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *