शुक्रवार को जम्मू एयरपोर्ट के पास एक संदिग्ध पैकेज मिला. बम निरोधक दस्ते को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है.
पुलिस ने कहा कि संदिग्ध सामग्री में कुछ बैटरियां मिली हैं और इनकी जाँच शुरू की जा चुकी है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है.
गुरुवार को जम्मू में एक बस स्टैंड पर एक ग्रेनेड विस्फोट में दो लोग मारे गए और 32 घायल हो गए.
घटना के कुछ घंटों के भीतर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कहा कि उसे आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने हमला करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है.
जम्मू के बस स्टैंड पर आतंकवादियों द्वारा किया गया ग्रेनेड हमला 14 फरवरी को किये गए पुलवामा हमले के ठीक तीन हफ्ते बाद किया गया है . पुलवामा हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोह्हमद ने ली थी. इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गईथी.