IND vs AUS 3RD ODI: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, उस्मान ख्वाजा और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. टीम इंडिया ने हैदराबाद और नागपुर वनडे जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है.

वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर उतर चुकी है. खबर लिखे जाने तक टीम का स्कोर 38 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 235 रन हो गए है. और इस समय क्रीज पर उस्मान ख्वाजा 102 ग्लेन मैक्सवेल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले दोनों टीम के बीच दो मैच खले गए. पहला मैच हैदराबाद और दूसरा नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. दोनों में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को हरा दिया. ऐसे आजा का यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम हर हाल में जीतना चाहेगी.

पांच मैचों की सीरीज के इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी पर नजरें होंगी, जो अपने गृहनगर में खेलने उतरेंगे. धोनी अपने घरेलू मैदान पर संभवत: अंतिम मैच खेलेंगे, क्योंकि ऐसा संभावनाएं हैं कि धोनी वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *