अमेरिका में 12 अप्रैल को पेशेवर सर्किट में पदार्पण करेंगे विजेंदर

भारत के स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह 12 अप्रैल को अमेरिकी पेशेवर सर्किट में पदार्पण करेंगे और उन्होंने हॉल ऑफ फेम कोच फ्रेडी रोच के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग शुरू कर दी है. फ्रेडी ने मैनी पैकियाओ और माइक टाइसन जैसे दिग्गज मुक्केबाजों को भी ट्रेनिंग दी है. ये राउंड का मुकाबला होगा. हालांकि अभी विजेंदर के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा नहीं हुई है. विजेंदर अब तक 10 पेशेवर मुकाबलों के अपने करियर में अजेय रहे हैं.

33 साल के विजेंदर ने हाल ही में अपना ट्रेनिंग बेस लॉस एंजेलिस शिफ्ट किया था, जहां वह विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाजी क्लब द वाइल्ड कार्ड बॉक्सिंग क्लब में जाने माने कोच फ्रेडी रोच के तहत ट्रेनिंग लेंगे। फ्रेडी ने अब तक 36 विश्व चैंपियन तैयार किए हैं. जिनमें मैनी पैककियाओ और माइक टायसन जैसे दिग्गज मुक्केबाज शामिल हैं.

विजेंदर ने कहा , मैं बहुत रोमांचित हूं कि मुझे फ्रेडी जैसे दिग्गज कोच की निगरानी में ट्रेनिंग करने का मौका मिल रहा है. मेरे लिए उनके साथ ट्रेनिंग करना बड़े सौभाग्य की बात है. क्योंकि वह कई विश्व चैंपियन तैयार कर चुके है. में जानता हूं कि वह मेरे अंदर का सर्वश्रेष्ठ बाहर ला सकते हैं. जिससे मैं चैंपियन बन सकता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *