जम्मू में गुरुवार सुबह बड़ा आतंकी हमला हुआ. जम्मू में स्टैंड पर खड़ी एक बस पर ग्रेनेड फेंका गया, जिसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ. इस हमले में 18 से अधिक लोग घायल हुए हैं. ये धमाका सुबह करीब 11.30 बजे हुआ था, घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के IGP एमके सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की है कि ये हमला ग्रेनेड से किया गया है.
J&K: Blast at Jammu bus stand. Injured admitted to hospital. Area has been cordoned off by security personnel pic.twitter.com/utO7RX0GOp
ANI (@ANI) March 7, 2019
ना सिर्फ बस स्टैंड बल्कि पूरे शहर की सुरक्षा को बढ़ाया गया है. पुलिस इस समय सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.
ब्लास्ट वाली जगह के पास एक बड़ी फल मंडी है, वहां मौजूद लोगों से पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं और जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं.