सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले रही मुंबई की टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे को टूर्नामेंट के सुपर लीग मैचों के लिए अनफिट घोषित किया गया है. मुंबई टीम के चयनकर्ता प्रमुख अजित अगरकर ने कहा कि रहाणे पूरे ग्रुप चरण से बाहर हो गए हैं और उन्हें आराम की जरूरत है.
अगरकर ने कहा, रहाणे ने ग्रुप स्टेज में खेला, लेकिन अब उनको रिकवरी के लिए आराम की जरूरत है. मुंबई की टीम छह मैचों में से पांच मैच जीतकर टूर्नामेंट के ग्रुप-सी में शीर्ष पर है, हालांकि रहाणे ने इन मैचों में केवल 58 रन ही बनाए हैं. रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं और अब राजस्थान की टीम भी उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुई है.
आपको बता दें कि रहाणे की गैरमौजूदगी में आक्रामक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मुंबई की कप्तानी का भार सौपा गया है. वह शुक्रवार से इंदौर में होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के सुपर लीग चरण में टीम का कमान संभालेंगे.