इस शख्स के पेट से निकली कीलें और कांच के टुकड़े

लोगों के पेट में कीड़े हो जायें ये सुना होगा मगर किसी के पेट में कीलें और कांच के टुकड़े हों ये जरा हैरान करने वाली बात है. ये अजीबो गरीब कारनामा हुआ है.

अदीस अबाबा में जहां के सेंट पीटर्स स्पेशलाइज्ड हॉस्पिटल के इथोपियाई डॉक्टरों ने एक मरीज के पेट में 122 कीलें और दूसरी धारदार वस्तुएं निकाली हैं.

अनुमान है कि ये वस्तुए मरीज ने खुद ही खा ली थीं.

करीब ढाइ घंटे चले इस मरीज के ऑपरेशन के बाद डोक्टरों ने कहा कि मरीज को पिछले 10 वर्ष से मरीज मानसिक रोगी था और पिछले 2 सालों से वह अपनी दवाई भी नहीं खा रहा था. डोक्टरों ने ये भी संभावना जतार्इ कि उसने ये चीजें पानी के साथ निगली होंगी।.हालांकि, खास बात ये रही कि इतनी तादात में सब कुछ निगलने के बाद भी इन चीजों ने उसके पेट में जख्म नहीं बनाए, जबकि इस बात का पूरा खतरा था कि उसे इसी कारण से उसके पेट में जबरदस्त संक्रमण हो सकता था, जो जानलेवा भी साबित होता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *