राफेल से जुड़े दस्तावेज चोरी होने के बाद से विपक्षी पार्टी केंद्र सरकार पर निशाना साधने से पीछे नहीं हट रही हैं. राहुल गाँधी के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है.
मायावती ने ट्वीट किया है कि केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में अत्यन्त ही चैंकाने वाला रहस्योदघाटन किया कि राफेल विमान खरीद से सम्बंधित अहम व गुप्त दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गये हैं। सत्यानाश! मोदी सरकार द्वारा देश की यह कैसी चौकीदारी? क्या देशहित व देश की सुरक्षा वाकई मजबूत हांथों में है? सोचना पड़ेगा.
केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में अत्यन्त ही चैंकाने वाला रहस्योदघाटन किया कि राफेल विमान खरीद से सम्बंधित अहम व गुप्त दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गये हैं। सत्यानाश! मोदी सरकार द्वारा देश की यह कैसी चौकीदारी? क्या देशहित व देश की सुरक्षा वाकई मजबूत हांथों में है? सोचना पड़ेगा।
Mayawati (@Mayawati) March 7, 2019
वहीँ राहुल गाँधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि अब पीएम मोदी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, पहले राफेल का पैसा चोरी हुआ, और अब फाईल चोरी हो गई.FIR तो मोदी जी पर होनी चाहिए, पर FIR कर रहे हैं, चोरी पकड़ने वाले मीडिया की इसे कहते हैं, अंधेर नगरी, चौपट राजा..
पहले राफेल का पैसा चोरी हुआ,
और अब फाईल चोरी हो गई।
FIR तो मोदी जी पर होनी चाहिए,
पर FIR कर रहे हैं, चोरी पकड़ने वाले मीडिया की
इसे कहते हैं, अंधेर नगरी, चौपट राजा।#FileChorChowkidar pic.twitter.com/NbDeolkmiR
Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 7, 2019
बता दें कि सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद से संबंधित दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हुये हैं. जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा हुआ है.