बीजेपी सांसद और विधायक के बीच जूतम पैजार की गूंज लखनऊ तक पहुंची

यूपी के संत कबीरनगर में बीजेपी सांसद और विधायक के बीच जूतम पैजार की गूंज लखनऊ तक पहुंची. पिटाई के बाद विधायक संतकबीरनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठें. उन्होंने मांग की है कि जब तक सांसद शरद त्रिपाठी पर कार्रवाई नहीं होती तब तक वो धरना प्रदर्शन करेंगे. हालाकि बाद में उन्होंने धरना खत्म कर दिया. वहीं दोनों नेताओं की कैमरे के सामने मारपीट से हुई फजीहत के डैमेज कंट्रोल में पार्टी आलाकमान जुट गए हैं.

बता दें कि बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच बुधवार शाम सार्वजनिक रूप से मारपीट हुई. संत कबीरनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन मौजूद थे.

इसी बीच बीजेपी सांसद त्रिपाठी और विधायक बघेल के बीच सडक निर्माण का श्रेय लेने को लेकर कहासुनी हो गयी. एक ने दूसरे को मारने के लिए जूता तक निकाल लिया. अधिकारियों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया. बीजेपी अनुशासन समिति ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *