पाटीदार नेता हार्दिक पटेल जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो गुजरात के जामनगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.
बुधवार को पार्टी से आई खबरों के अनुसार, पटेल, जिन्होंने गुजरात में पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलन का नेतृत्व किया, पार्टी प्रमुख राहुल गांधी की उपस्थिति में 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.
फिलहाल में जामनगर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूनमबेन मादम करती हैं.
पटेल के शामिल होने से अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी, जिसके बाद पार्टी के शीर्ष नेता वहां एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे.
कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात पर ध्यान केंद्रित कर रही है. पिछले बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी.