राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव- सचिन पायलट

कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने आगामी संसदीय चुनाव लड़ने के लिए राज्य में किसी भी गठबंधन के गठन से इनकार किया है.

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी का मिशन 25 सफल होगा. कांग्रेस पार्टी पहले भी 25 सीटों पर लड़ती रही थी, इस बार भी लड़ेगी और जीतने के लिए संघर्ष करेगी और जीत हासिल करेगी.

पायलट ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए विनियबिलिटी, वर्कर्स की प्राथमिकता और क्षमता ही वह मापदंड होगा जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चुनाव तय किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि पिछले पांच साल में संस्थान कमजोर हुए हैं.

कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के लिए यह चुनाव नहीं लड़ रही है। यह चुनाव इसलिए लड़ा जा रहा है ताकि पिछले पांच वर्षों में जिन शक्तियों ने देश के संस्थानों, राज्य की संस्थाओं को खोखला बना दिया है उसको वापस से मजबूत किया जा सके; डिप्टी सीएम ने कहा कि 70 साल का प्रयास, चाहे वह चुनाव आयोग, आरबीआई, योजना आयोग, सीबीआई, ईडी हो, इन सभी संस्थानों को जानबूझकर पिछले पांच वर्षों में कमजोर किया गया है.

पायलट का कहना है कि सभी विपक्षी नेता और दल चुनाव लड़ने और जीतने के लिए एक साथ आ रहे हैं ताकि लोगों का विश्वास बहाल हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *