राफेल डील दस्तावेज चोरी होने पर बोली कांग्रेस-‘चौकीदार ने देश को लूटा’

राफेल डील पर चल रही घमासान ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है. आज सरकार ने कोर्ट को बताया कि राफेल के अहम् दस्तावेज मंत्रालय से चोरी हो गए जिसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, अब साफ है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश व संसद को सफेद झूठ बोल जानबूझकर गुमराह किया ताकि राफेल सौदे में हुए भ्रष्टाचार, जालसाजी व देश की सुरक्षा से षडयंत्रकारी खिलवाड़ पर पर्दा डाला जा सके. साजिश का भंडाफोड़ हुआ और चौकीदार की चोरी रंगे हाथों पकड़ी गई.

अब साफ है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश व संसद को सफेद झूठ बोल जानबूझकर गुमराह किया ताकि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार जालसाजी व देश की सुरक्षा से षडयंत्रकारी खिलवाड़ पर पर्दा डाला जा सके।

साजिश का भंडाफोड़ हुआ और चौकीदार की चोरी रंगे हाथों पकड़ी गई। pic.twitter.com/Jbn9AhntQR
Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 6, 2019

रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा, मोदी सरकार द्वारा खरीदे जा रहे 36 राफेल जहाजों की कीमत यूपीए, कांग्रेस के द्वारा खरीदे जा रहे 126 राफेल जहाजों से कहीं ज्यादा है. मोदी जी ने संसद व देश को बरगलाया तथा देश के खजाने को चूना लगाया.

राफेल जहाज खरीदने बैंक गारंटी हटाए चौकीदार ने देश को लूटा।

न India Specific Enhancements की कीमत शामिल की और न ही Transfer of Technology की। pic.twitter.com/GsclbcVJD1
Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 6, 2019

सुरजेवाला ने कहा, राफेल जहाज खरीदने बैंक गारंटी हटाए चौकीदार ने देश को लूटा. न India Specific Enhancements की कीमत शामिल की और न ही Transfer of Technology की.

आपको बता दें इससे पहले भी सुरेजवाला ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पीएम ने अपने कार्यकाल का फायदा उठाया है जिसकी वजहसे सरकारी खजाने पर असर पड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *