अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत के साथ GSP सुविधा को खत्म करने का फैसला किया है. ट्रंप के इस फैसले की जानकारी यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटटेटिव रॉबर्ट लाइट्जर ने दी. डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद को जानकारी दी कि अमेरिका भारत के साथ-साथ तुर्की से भी ये कारोबारी संबंध तोड़ रहा है.
दरअसल GSP एक अमेरिकी ट्रेड प्रोग्राम है जिसके तहत अमेरिका विकासशील देशों में आर्थिक तरक्की के लिए बिना टैक्स सामानों का आयात करता है. अमेरिका ने दुनिया के 129 देशों को ये सुविधा दी है. जहां से 4800 प्रोडक्ट का आयात होता है.
राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से फैसले पर दस्तखत किए जाने के बाद 60 दिन का नोटिफिकेशन भेज दिया गया है. जीएसपी समाप्त करने की यही वैध प्रक्रिया है. भारत और तुर्की के लगभग 2 हजार प्रोडक्ट हैं जो इसके प्रभाव में आएंगे. इनमें ऑटो पार्ट्स, इंडस्ट्रियल वॉल्व और टेक्सटाइल मैटीरियल प्रमुख हैं.