गुजरात: अडालज अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं आज उनका इस दौरे का दूसरा दिन है. पीएम मोदी अडालज अन्नपूर्णा मंदिर पहुंच गए हैं. यहा आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम हिस्सा लेंगे. दोपहर 12 बजे अहमदाबाद के वस्त्राल में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे.

वस्त्राल के कार्यक्रम के बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को सवा दो बजे इंदौर से धार जाएंगे. और एक आम सभा को संबोधित कर आगामी चुनाव में अपनी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे.

PMO से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर दिल्ली से इंदौर एयरपोर्ट आएंगे. यहां से 2.25 पर हैलीकॉप्टर से धार के लिए रवाना होंगे. दोपहर 3 बजे धार स्थित पीजी कालेज ग्राउंड पर पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे.

पीएम का लगभग 50 मिनट का ये कार्यक्रम है. शाम चार बजे धार से वापस इंदौर के लिए रवाना होकर 4 बजकर 25 मिनट पर इंदौर एयरपोर्ट आएंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *